Friday, September 4, 2026

ठुकराल को सामाजिक एवम धार्मिक उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया गया सम्मानित

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। पूर्वांचल महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम खिचड़ी महोत्सव में सामाजिक कार्यकर्ता संजय ठुकराल को उनके द्वारा किए गए सामाजिक एवम धार्मिक उत्कृष्ट कार्यों के लिए पूर्वाचल महासभा के जे बी सिंह ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया lठुकराल को सामाजिक एवम धार्मिक उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया गया सम्मानित

इस दौरान संजय ठुकराल ने सफल खिचड़ी महोत्सव कार्यक्रम की महासभा को शुभ कामनाएं प्रेषित की उन्होंने सभी को लोहड़ी एवं उत्तरायनी पर्व की भी बधाईयां दी उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति परंपराएं समाज को जोड़ने का कार्य करती हैं उन्होंने कहा कि युवाओं को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए और बढ़चढ़ कर कंधे से कंधा मिलाकरसहयोग करना चाहिए।

ठुकराल को सामाजिक एवम धार्मिक उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया गया सम्मानित

उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का भी आह्वान किया इस दौरान वन निगम के पूर्व अध्यक्ष सुरेश परिहार, पूर्व चेयरमैन मीना शर्मा,हिमाशु शुक्ला, मोहन तिवारी, धीरेंद्र मिश्रा, राजेश सिंह, अंकुर वर्मा, संतोष सिंह, आदि उपस्थित थे l

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.