भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। प्रदेशभर में आगामी दिनों में बढ़ते ठंड के प्रकोप के चलते ऊधमसिंह नगर जिले के जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने कल सभी आंगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय, मान्यता प्राप्त विद्यालयों व निजी विद्यालयों में कक्षा 5 तक के विद्यार्थीयों ने अवकाश की घोषणा की है, जिसका आदेश जिलाधिकारी ने जारी कर दिया है।





