Friday, September 4, 2026

ट्रॉली बैग में युवती का शव मिलने से सनसनी, मथुरा पुलिस-प्रशासन में हड़कंप

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के राया थाना क्षेत्र में आज एक अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैली है। युवती का शव जिस स्थिति में मिला है उस देखते हुए उसके साथ अनहोनी की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल राया पुलिस ने मृत युवती की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं और उसके शव के संबंध में यह जानकारी दी है कि आज दिनांक 18.11.2022 को समय करीब 12:00 बजे दिन में एक अज्ञात शव लड़की जिसकी उम्र करीब 22 वर्ष कद 5 फीट 2 इंच करीब रंग गोरा लंबे काले बाल, सलेटी कलर की टी-शर्ट हाफ बाजू की जिस पर लेजी डेज लिखा है, नीला और सफेद फूल पत्ती दार प्लाजो पहने हुए है तथा बाएं हाथ पर लाल कलावा व काला धागा बंधा है, लाल सफेद व बैगनी रंग की साड़ी साथ है, पैर के नाखूनों पर हरे रंग की नेल पॉलिश लगी है। पूरी बॉडी लाल रंग के ट्रॉली बैग में पन्नी के अंदर पैक मिली है। अगर किसी व्यक्ति को उक्त अज्ञात शव के बारे में कोई जानकारी प्राप्त होती है

कृपया करके नीचे दिए हुए नंबरों पर सूचित करें-

1. चौकी प्रभारी राया कट जनपद मथुरा 7505338581

2. थाना प्रभारी राया जनपद मथुरा 9454403948

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.