Saturday, September 5, 2026

ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी बाइक सवार को टक्कर, दो की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। खटीमा कोतवाली क्षेत्र के आलावृद्धि गांव के पास सोमवार देर शाम रेता से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गईं। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया है, जबकि चालक फरार हो गया।

पचपेड़ा निवासी सचिन सिंह राणा (35) पुत्र जय सिंह राणा नौगवांनाथ स्थित अपनी ससुराल आए थे। शाम को वह अपने साले नौगवांनाथ निवासी सुरेश सिंह राणा (30) पुत्र दया शंकर के साथ बाइक से सब्जी लेने के लिए बघियाघाट गए थे।

देर शाम दोनों सब्जी लेकर नौगवांनाथ की ओर लौट रहे थे। तभी बघियाघाट-आलावृद्धि मार्ग पर रेता लेकर आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

108 एंबुलेंस से दोनों को खटीमा उप जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नौगवांनाथ के ग्राम प्रधान मदन सिंह ने बताया कि उनका भतीजा सुरेश विवाहित था और पेंटर का काम करता था। जबकि उनका दामाद सचिन रुद्रपुर सिडकुल में नौकरी करता था। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली दीया गांव से आ रही थी। सीओ विमल रावत ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.