Saturday, September 5, 2026

ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ी कार,एक की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,काशीपुर। घने कोहरे के कारण देर रात बाजपुर में नैनीताल स्टेट हाईवे पर अनियंत्रित कार तेज धमाके के साथ पीछे से गन्ने से ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली में घुसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में से एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जबकि तीन अन्य की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार की देर रात्रि कर संख्या यूके 18 आर/1963 पर सवार होकर महुआ डाबरा जयपुर निवासी संदीप पुत्र कैलाश, काशीपुर निवासी सुमित समेत चार युवक हल्द्वानी रोड पर अमर पैलेस के पास से होकर गुजर रहे थे। इसी दौरान आगे जा रही गन्ने से ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से तेज धमाके के साथ अनियंत्रित कार टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के घटते ही मौके पर स्थानीय लोगों का मजमा लग गया। पुलिस को मामले की जानकारी मिलने पर उसने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को कर से निकलकर उपचार के लिए बाजपुर के सीएचसी में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल महुआ डाबरा जयपुर निवासी संदीप पुत्र कैलाश ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना में घायल अन्य लोगों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें चिकित्सकों ने हायर सेंट्रल के लिए रेफर कर दिया। इधर पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.