Saturday, September 5, 2026

ट्रेन हादसे में अब तक 233 लोगों की मौत, 900 से अधिक घायल; घटनास्थल पर पहुंचे रेल मंत्री

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841-अप) शुक्रवार शाम को बालेश्वर जिला अंतर्गत बाहानगा स्टेशन से दो किमी दूर पनपना के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ओडिशा में तीन ट्रेनें दुर्घटनाग्रस्त हो गई हैं। इस हादसे में 233 की मौत हो गई है, जबकि 900 लोगों के घायल होने की जानकारी है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

बेंगलुरु से हावड़ा जा रही एक्सप्रेस के साथ कोरोमंडल एक्सप्रेस की टक्कर हुई। खड़गपुर डीआरएम ने इसकी पुष्टि की है। पहले कोरोमंडल एक्सप्रेस बेपटरी हुई थी, जिससे बेंगलुरु हावड़ा एक्सप्रेस की टक्कर हुई। इस दुर्घटना में दोनों ट्रेन के 12 कोच बेपटरी हो गए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और स्थिति का जायजा लिया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.