Friday, September 4, 2026

ट्रेन की चपेट में आने से तीन साल की मासूम की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उधम सिंह नगर के गूलरभोज में मां का पीछा कर रही तीन साल की मासूम रेलवे ट्रैक तक जा पहुंची। ट्रेन की चपेट में आने से मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना गत की है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कोपा सिंगला निवासी नागेंद्र की पत्नी संजू रजाई सिलने का काम करती है। गत को सुबह नौ बजे संजू घर से रेलवे लाइन पार कर ठेकेदार को रजाई देने के लिए निकली थी। मां के पीछे उसकी बेटी तीन साल की बेटी सृष्टि भी आने लगी।

ट्रेन की चपेट में आने से मौत

इसी बीच अचानक रामनगर ऐशबाग स्पेशल ट्रेन संख्या 05043 आ गई। ट्रेन को आता देख संजू ने सृष्टि को रोकने की कोशिश की लेकिन तब तक सृष्टि ट्रेन से टकराकर दूर छिटक गई। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बेटी की मौत के बाद से महिला बेसुध है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.