Friday, September 4, 2026

ट्रेन की चपेट में आकर सुरक्षा गार्ड की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। देर रात सुरक्षा गार्ड की ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहंुची सिडकुल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात छतरपुर के पास रेलवे पटरी पार करते समय एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। सूचना पर सिडकुल पुलिस चैकी प्रभारी सुरेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहंुचे। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की पहचान बागेश्वर निवासी 42 वर्षीय महेन्द्र के रूप में हुई है। महेन्द्र सिडकुल की एक कंपनी में सुरक्षा गार्ड का कार्य करता था और छतरपुर के पास किराये के मकान में रह रहा था। हां सिडकुल की किसी कंपनी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करत था। यहां पर छतरपुर में परिवार के साथ किराये पर रहता था। शुक्रवार रात वह ड्यूटी के बाद पैदल ही घर जा रहा था। मृतक की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.