Friday, September 4, 2026

ट्रेन की अपर बर्थ ‘गिरने’ से यात्री की मौत, रेल मंत्रालय ने जारी किया बयान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। घटना केरल के एर्नाकुलम और दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के बीच चलने वाली मिलेनियम एक्सप्रेस (नंबर 12645) में हुई. ट्रेन 15 जून को एर्नाकुलम से रवाना हुई और 17 जून को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंची. बताया गया कि ट्रेन जब तेलंगाना से गुजर रही थी उसी दौरान S6 कोच में एक अपर बर्थ नीचे गिरा।

एक भारतीय रेल में कथित तौर पर अपर बर्थ की सीट के गिरने से केरल के एक यात्री की मौत हो गई. वो नीचे की बर्थ सीट पर बैठा था. इस घटना को लेकर रेल मंत्रालय ने बयान भी जारी किया है. उसका कहना है कि बर्थ को ठीक तरह से चैन से फिट नहीं किया गया था, इसीलिए ये हादसा हुआ.

घटना केरल के एर्नाकुलम और दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के बीच चलने वाली मिलेनियम एक्सप्रेस (नंबर 12645) में हुई. ट्रेन 15 जून को एर्नाकुलम से रवाना हुई और 17 जून को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंची. बताया गया कि ट्रेन जब तेलंगाना से गुजर रही थी उसी दौरान S6 कोच में एक अपर बर्थ नीचे गिरा. इससे लोअर बर्थ पर बैठा व्यक्ति घायल हो गया.

इसके बाद ट्रेन रोक कर पैसेंजर को तुरंत नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया. Onmanorama न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक इलाज के दौरान पैसेंजर की मौत हो गई. अब इस दुर्घटना पर रेल मंत्रालय की सफाई आई है. उसकी ओर से कहा गया है कि उस बर्थ में कोई खराबी नहीं थी बल्कि चेन ठीक से ‘नहीं’ लगाए जाने के कारण सीट नीचे गिर गई.

पैसेंजर के गर्दन की तीन हड्डियां टूट गई थीं

अपर बर्थ गिरने के बाद पैसेंजर को तेलंगाना के वारंगल के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. रिपोर्ट के मुताबिक पैसेंजर के गर्दन की तीन हड्डियां टूट गई थीं और वो पैरलाइज्ड हो गया था. उनकी तीन इमरजेंसी सर्जरी की गईं, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

केरल कांग्रेस ने इस खबर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और PM मोदी को X पर टैग करते हुए लिखा,

“अश्विनी वैष्णव और नरेंद्र मोदी के शासनकाल में रेलवे की स्थिति:

-पर्याप्त ट्रेनें या सीटें नहीं

रेल मंत्रालय ने क्या सफाई दी?

रेल मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि ऊपरी बर्थ की सीट पर ठीक से चेन न लगाए जाने के कारण सीट नीचे गिर गई. ट्रेन की सीट में कोई खराबी नहीं थी. मंत्रालय का दावा है कि दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर सीट की जांच की गई थी और वह ठीक पाई गई.

रेल मंत्रालय ने X पर लिखा,

“- एर्नाकुलम से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन 12645 तारीख 15.6.2024 को एर्नाकुलम स्टेशन से रवाना हुई और 17.6.2024 को समय से पहले हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर पहुंच गई.

– संबंधित पैसेंजर S/6 कोच की सीट नंबर 57 (लोअर बर्थ) पर यात्रा कर रहा था. पैसेंजर द्वारा अपर बर्थ की सीट पर चेन ठीक से न लगाने के कारण सीट नीचे गिर गई.

– ये साफ है कि सीट क्षतिग्रस्त स्थिति में नहीं थी.

– दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर सीट की जांच की गई और वह ठीक पाई गई.”

-आप सुरक्षित तरीके से ट्रेन पर चढ़ नहीं सकते

-अगर आप ट्रेन पर चढ़ भी गए तो सीट नहीं

-अगर आपको सीट मिल भी जाए तो ट्रेन दुर्घटना, ‘बर्थ गिरने’ या गंदगी के कारण आपकी जान जा सकती है.”

रेल मंत्रालय ने बताया कि घायल यात्री की सूचना मिलते ही तेलंगाना के रामागुंडम स्टेशन पर ट्रेन रुकवाई गई थी. एंबुलेंस की व्यवस्था कर पैसेंजर को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.