Saturday, September 5, 2026

ट्रिपल मर्डर हत्याकांड: आरोपी ने पत्नी को भी मौत के घाट उतारा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के जनपद अंतर्गत गंगोलीहाट तिहरे हत्याकांड में आया नया मोड़ अभियुक्त संतोष कुमार ने तीन हत्या करने के बाद अपनी पत्नी को भी मार डाला। पुलिस व पीएसी मौके पर मौजूद।

गंगोलीहाट से 25 किमी दूरी पर बुरसुम गाँव के चन्तोला तोक में चन्तोला तोक के निवासी सन्तोष राम ने शुक्रवार प्रात: अपने ताऊ स्व. शेर राम की पत्नी, बहु, और शादीशुदा लडकी को धारदार हथियार से हत्या करने के बाद अभियुक्त अपनी पत्नी को लेकर मौके से फरार हो गया था।

मिली जानकारी के अनुसार अभियुक्त अपने घर से 20 मी0 दूर अपने पुराने घर में 35 वर्षीय पत्नी चन्द्रा देवी को दुपट्टे से गला दबाकर मार डाला और घर मे ताला लगाकर भाग गया जब शाम को अभियुक्त के बच्चो ने घर का ताला तोडकर अन्दर देखा तो अभियुक्त की पत्नी की लाश मिली पुलिस व पीएसी दिनभर अभियुक्त की तलाश करती रही ।

मौके पर पुलिस अधीक्षक महेश चन्द्र जोशी ,थाना प्रभारी मंगल सिह, एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला,समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। व गाँव मे दहशत का माहौल बना हुआ है। हत्यारोपी संतोष राम ने शुक्रवार की सुबह अपनी ताई , ताई की बहू और बेटी की उनके बिस्तर पर ही धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद अपनी पत्नी चंदा देवी को वह डरा धमका कर अपने साथ ले गया। सायं तक की घटना के अनुसार उसके पत्नी के साथ फरार होने की संभावना को लेकर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

देर शाम नौ बजे के आसपास पूर्व के घटनास्थल से लगभग बीस मीटर दूर स्थित हत्यारोपी के दूसरे मकान में उसकी पत्नी का शव मिला है। सायं को मकान के बाहर ताला लगा देख कर उसकी नाबालिग पुत्रियों ने जब ताला खोल कर देखा तो मकान के अंदर उनकी मां चंदा देवी का शव नजर आया। दोनों किशोरियों ने इसकी सूचना मौके पर मौजूद पुलिस को दी। पुलिस ने मकान में जाकर शव को कब्जे में ले लिया है। तिहरा हत्याकांड अब चार हत्याओं वाला हो गया है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने गांव में पीएसी भी तैनात कर दी है। वहीं घटना से गांव में दहशत का माहौल बन गया है इधर पुलिस की कई टीमें आरोपी की धरपकड़ में जुटी हुई है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.