Friday, September 4, 2026

ट्रांजिट कैंप पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का माल भी बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा के मुताबिक राम पुत्र होरी लाल निवासी वार्ड न0 9 विवेकनगर थाना ट्राजिट कैम्प की तहरीरी सूचना बावत 11नबंवर की रात्रि वादी के किराये के मकान विवेक नगर से मोबाइल फोन वीवो वाई 15 एस का गायब होने तथा दिनांक 20/11/2022 को अपनी बड़ी बहन तारावती जो कपास बिनने लगभग दो माह से पंजाब गयी हुयी है वादी की बड़ी बहन द्वारा अपने चांदी की हसुली व खड्डुवे (लगभग 01 किलो) जो वादी को दिये थे चोरी होने जाने के सम्बन्ध में थाना ट्राजिट कैम्प में मुO FIR NO- 449/2022 धारा 380 IPC का अभियोग पंजीकृत किया गया। चोरी के अनावरण हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  के पर्यवेक्षण व पुलिस अधीक्षक नगर सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक थाना ट्राजिट कैम्प के नेतृत्व में दिनांक- 20/11/22 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर FCI गोदाम के सामने एक बंद  पड़े खोखे के पास से अभियुक्त गण 1 अभियुक्त रवि सागर पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी शिवनगर गीता गुप्ता वाली गली थाना ट्राजिट कैम्प जिला उ0सि0नगर उम्र 20 वर्ष 2- शुभम शर्मा पुत्र मनोहर शर्मा निवासी उपरोक्त उम्र 20 वर्ष के कब्जे से एक मोबाईल वीवो IEMEI रंग नीला, दो कडे वजनदार सफेद धातु 01 हसुली दो भागो मे सफेद धातु के बरामद कर गिरफ्तार किया अभियोग मे धारा 411 IPC की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्त गण को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.