Saturday, September 5, 2026

ट्रचिंग ग्राउण्ड पर कूड़ा हटाने का निरीक्षण करते मेयर रामपाल

Share

Advertisement

रूद्रपुर। किच्छा रोड पर दशकों से जमा हुए कचरे के पहाड़ को हटाने का काम नगर निगम ने तेजी से शुरू कर दिया है। इस दौरान मेयर रामपाल सिंह ने कचरा निस्तारण के कार्यों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होनंे कचरा निस्तारण के काम में लगी कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। बता दें किच्छा रोड स्थित ट्रचिंग ग्राउण्ड में कचरे के पहाड़ को हटाने का अभियान नगर निगम की ओर से पिछले दिनों शुरू किया गया था। जो अब युद्ध स्तर पर शुरू हो चुका है। वही कचरे को हटाने की मांग लम्बे समय से की जा रही थी। जिसके लिए कई बार आंदोलन भी किये गये। मेयर रामपाल सिंह ने चुनाव के दौरान शहरवासियों से किच्छा रोड पर ट्रचिंग ग्राउण्उ को हटाने का वायदा करते हुए उसे अपने घोषणा पत्र में शामिल किया था। अपनी घोषणा के मुताबिक उन्होनंे कचरे के पहाड़ को हटाने के लिए कार्ययोजना तैयार की और कचरे को निस्तारित करने का काम दिल्ली की एक संस्था को दिया है। दिल्ली की संस्था ने कचरे को निस्तारित करने के लिए ट्रोमल कन्वेयर मशीन स्थापित की है। जिसके माध्यम से कचरे की छनाई की जा रही है। इस दौरान मेयर ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाना उनकी प्राथमिकता है। स्वच्छता के मामले में वह रूद्रपुर शहर को शीर्ष पर लाना चाहते हैं। इसके लिए शहरवासियों का सहयोग भी आवश्यक हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.