Friday, September 4, 2026

ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, पोती की मौत दादी गंभीर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। रूद्रपुर किच्छा हाइवे में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगो को जोर दार टक्कर मार दी। जिसमे तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहा पर डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया है। जबकि बुजुर्ग महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। महिला को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि बाइक चालक को भी चोट आई है। पुलिस ने ट्रक सहित चालक को हिरासत में ले लिए है। पुलिस के मुताबिक पप्पू अपनी बेटी और मां के साथ शाहजहांपुर गया हुआ था आज वह शाहजहांपुर से दूधिया नगर रुद्रपुर घर लौट रहा था। बिगवाड़ा चौकी क्षेत्र के राधा स्वामी सत्संग के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे मुन्नी देवी और उसकी पोती सोनी ट्रक की चपेट में आ गए। घटना के बाद राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहा पर डॉक्टर ने सोनी को मृत घोषित कर दिया जबकि मुन्नी देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। मुन्नी देवी को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वही पप्पू के घुटनों में चोट आई है। पुलिस ने ट्रक और चालक को हिरासत में ले लिया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.