Friday, September 4, 2026

ट्रक गहरी खाई में जा गिरा, एक की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तरकाशी जिले में एक ट्रक 100 मीटर गहरी खाई में जा समाया। हादसे में एक की मौत हो गई है। जिला आपदा केंद्र उत्तरकाशी से प्राप्त जानकारी के अनुसार उप तहसील धौंतरी से लंबगांव मोटर मार्ग पर रातलधार बड़ेथ के पास ट्रक संख्या uk09ca-1415 दुर्घटनाग्रस्त गया है। दुर्घटना में ट्रक 100 मीटर नीचे जा गिरा। हादसे के समय एक व्यक्ति ट्रक में मौजूद बताया जा रहा है जिसकी घटना स्थल में मौत हो गई है। मृतक की शिनाख्त की जा रही है। स्थानीय प्रशासन, पुलिस मौके पर मौजूद है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.