Saturday, September 5, 2026

ट्रक के टायर में हवा भरने पर टायर फटा युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,गदरपुर। ट्रक के टायर में हवा भरने के दौरान टायर फटने से गंभीर रूप से घायल की मृत्यु हो गई। मृतक युवक के शव को देर शाम गूलरभोज रोड स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर आठ ब्लाक कालोनी निवासी नासिर सैफी पुत्र जाहिद हुसैन (35) ग्राम मोतियापुरा में टायर के पंचर की दुकान चलाता था। बुधवार को सुबह करीब 11 बजे नासिर सैफी ट्रक के पहिए में हवा भर रहा था। हवा का दबाव बढ़ने पर अचानक ट्रक का टायर फट गया। नासिर टायर से निकली हवा की चपेट में आकर करीब 10 फीट ऊपर की तरफ उछल गया और नीचे गिरकर बेहोश हो गया। ट्रक के टायर फटने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और आनन फानन में नासिर को उपचार के लिए जिला अस्पताल रुद्रपुर ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे स्वजन शव को लेकर घर आ गए और पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई। मृतक नासिर सैफी अपने पीछे पत्नी, दो बेटे एवं एक बेटी सहित परिवार को रोता बिलखता छोड़ गया है

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.