Saturday, September 5, 2026

ट्रक की टक्कर से घायल कांस्टेबल लक्ष्मण ने तोड़ा दम

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। किच्छा की चौकी लालपुर के चुकटी स्थित टोल के पास वाहन चेकिंग के दौरान लकड़ी से भरे ट्रक की टक्कर से घायल पुलिस कांस्टेबल लक्ष्मण बिष्ट जिंदगी की जंग हार गया। सोमवार देर रात उपचार के दौरान कांस्टेबल ने दम तोड़ दिया। 6 नवंबर की देर रात लालपुर चौकी प्रभारी सुनील बिष्ट मध्य रात्रि कॉन्स्टेबल लक्ष्मण सिंह बिष्ट व किशोर कुमार को साथ लेकर ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान लकड़ी से भरा ओवरलोड ट्रक नंबर यूके 06 सीए 7713 को पुलिस के रोकने पर नहीं रुका और लक्ष्मण को रौंदता हुआ चला गया। गंभीर हालत में लक्ष्मण को रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लक्ष्मण को उपचार के दौरान होश नही आया था। चिकित्सक भी लगातार उसकी जान बचाने का प्रयास कर रहे थे। परंतु लक्ष्मण सोमवार रात जिंदगी की जंग हार गया। उसने देर रात दम तोड़ दिया। कांस्टेबल की मौत की सूचना पर पुलिस के अधिकारी अस्पताल पहुच गए। मंगलवार सुबह लक्ष्मण के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव को पुलिस लाईन में रखा गया। यहां पर अधिकारियों कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि दी। पुलिस लाईन में सलामी, श्रद्धांजलि और यहां से रानीबाग में अंतिम संस्कार हुआ। एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी, एसपी सिटी मनोज कत्याल,सीओ सिटी आशीष भारद्वाज, सीओ सितारगंज ओपी शर्मा,सीओ संचार आरडी मठपाल, इंस्पेक्टर किच्छा धीरेन्द्र कुमार, यातायात निरीक्षक विजय विक्रम,इंस्पेक्टर सीपीयू राकेश बिष्ट, एलआईयू देवेन्द्र सिंह नेगी, निरीक्षक बंसती आर्या समेत अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों ने कंधा दिया। एसओ झनकईया रविन्द्र बिष्ट,एसआई प्रदीप कुमार,एसआई जसबीर सिंह,एसआई पीएस अधिकारी, एसआई एनके बचकोटी, एसआई सुनील बिष्ट, विक्रांत सिंह, शैलेन्द्र कुमार, सत्येन्द्र कुमार,भूपेंद्र यादव, मदन मठपाल आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे। मृतक लक्ष्मण सिंह वर्ष 2006 बैच का कांस्टेबल था और उसके दो बच्चे हैं। मूल रूप से जिला अल्मोड़ा के थाना दराराहाट के ग्राम बौनाली का निवासी था।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.