Friday, September 4, 2026

यहां ट्रक की चपेट में आने से कांवड़िये की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुड़की। हरिद्वार के रुड़की में दो ट्रकों की भिड़ंत में एक कावड़िये की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा होने के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. साथ ही पुलिस ने दोनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया और मौके से हटाकर चौकी लाया गया है।

जानकारी के मुताबिक एक ट्रक दिल्ली की ओर से आ रहा था, जैसे ही ट्रक मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नारसन गांव के पास मंडावली स्थित हाईवे पर पहुंचा तो वहां पर बने एक कट से दूसरी ओर आने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान हरिद्वार की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उस ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी. वहीं भीषण हादसा होने के बाद ट्रक पलट गया. बताया गया है कि ट्रक पलटने के साथ ही सड़क किनारे से जल लेकर जा रहे 45 वर्षीय कर्णसिंह पुत्र मतलुराम निवासी बाजपुर थाना जाटासुणा जिला रिवाड़ी हरियाणा ट्रक के नीचे दब गया, और उसकी दर्दनाक मौत हो गई. वहीं हादसा होने के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई.बताया गया है कि मृतक कांवड़िया अपने 22 वर्षीय बेटे मोहित और अन्य साथियों के साथ हरिद्वार से हरियाणा के लिए जल लेकर जा रहा था. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई, इसके बाद पुलिस द्वारा क्रेन की मदद से ट्रक को उठाकर शव को बाहर निकाला गया. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, सीओ मंगलौर विवेक कुमार और एसएसआई धर्मेंद्र राठी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया. उन्होंने बताया कि फिलहाल दोनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया गया है, तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.