Saturday, September 5, 2026

ट्यूशन से लौट रही छात्रा पर फायरिंग

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।  राज्य में महिला अपराध तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। छात्र छात्राओं की सुरक्षा और महिला अपराध को रोकने में तब तक हर सिस्टम नाकाम रहा है। अब ताजा मामला देहरादून के कारगी क्षेत्र का है जहां शाम को 8:30 बजे ट्यूशन पढ़कर वापस लौट रही कक्षा नौ की छात्रा के ऊपर दो युवकों ने फायरिंग कर दी।

घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फायरिंग से हड़बड़ाई छात्रा स्कूटी समेत जमीन पर जा गिरी। जानकारी के मुताबिक थाना पटेल नगर क्षेत्र में एक 15 वर्षीय छात्रा ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। उसे रास्ते में दो लड़कों ने रोका और किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हुई। इस बीच दोनों ने छात्रा के ऊपर फायर झोंक दिया। गनीमत यह रही कि, वह किसी तरह बच गई। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है।

आस-पास कोंबिन अभियान चलाया गया। लेकिन देर रात तक आरोपियों का पता नहीं चल पाया। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर पुलिस छात्रा की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.