Friday, September 4, 2026

टेनिस वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ऑनलाइन वर्चुअल मीटिंग आयोजित

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। टेनिस वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तत्वावधान में ऑनलाइन वर्चुअल मीटिंग का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ नागेन्द्र शर्मा ने बताया कि बैठक में टेनिस वॉलीबॉल खेल से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं जैसे खिलाड़ियों के विकास, आगामी प्रतियोगिताओं के आयोजन, ऑनलाइन नि:शुल्क प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन एवं खेल का प्रचार-विस्तार के साथ-साथ बैठक में मुख्य रूप से कोविड-19 संक्रमण से खिलाड़ियों को सुरक्षित रखते हुए आगामी कार्यक्रमों को संचालित किये जाने के विषय पर चर्चा हुई।

सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि फिलहाल आगामी प्रशिक्षण कैम्प, तकनीकी सेमिनार व प्रतियोगिताओं का आयोजन वर्चुअल रूप से ही किया जाएगा। भारतीय टेनिस बॉल संघ के कोषाध्यक्ष धर्मवीर सिंह जडेजा ने कहा कि टेनिस वॉलीबाल के फाउंडर व सीईओ वेंकटेश वांगवाड़ द्वारा स्वदेशी खेल का निर्माण किया गया। जो खेल जगत में लोकप्रियता के नए आयाम स्थापित कर सके। कई वर्षों के शोध के बाद एक ऐसे स्वदेशी खेल को नियमबद्ध किया जो सीखने में सरल,चोट भय से मुक्त ,कम खर्च वाला, सीमित साधनों व सरल खेल नियमों और आसानी से उपलब्ध खेल मैदानों में खेला जा सके।

इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष परमवीर सिंह (नैनीताल), महासचिव मनमोहन सिंह (नैनीताल), कोषाध्यक्ष ऋषि पाल भारती (उधम सिंह नगर) सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.