Friday, September 4, 2026

टुकटुक चालकों ने आरटीओ व पुलिस प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर । यातायात पुलिस विभाग पर उत्पीडऩ का आरोप लगाते हुये महानगर के टुक-टुक चालक शनिवार को मोदी मैदान में एकत्रित हुए और आरटीओ व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेवाजी कर प्रदर्शन किया। वहीं इसकी सूचना मिलते ही विधायक शिव अरोरा भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मोदी मैदान पहुंच गए।

उन्होंने टुक-टुक चालकों को संबोधित करते हुए कहा कि अधिकारियों से वार्ता कर टुक-टुक का परमिट व नो-एंट्री के लिए अधिकारियों से वार्ता कर कुछ चुनिंदा टुक-टुक चालकों के साथ वार्ता करने का आश्वासन दिया। टुक-टुक चालकों का आरोप है कि आरटीओ विभाग द्वारा चालान कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने विधायक से मांग करते हुये कहा कि विभाग द्वारा रोड टैक्स को माफ करने सहित नो एंट्री के समय पर भी टुक-टुक वाहनों की आवाजाही को खुला रखा जाए। इसके साथ ही अन्य समस्याओं से भी टुक-टुक चालकों ने विधायक शिव अरोरा को अवगत कराया। वहीं शिव अरोरा ने कहा कि किसी भी टुक-टुक चालक का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, टुक-टुक चालकों का उनका हक दिलाया जायेगा

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.