भोंपूराम खबरी।टेलीविजन इंडस्ट्री से एक बेहद ही बुरी खबर सामने आ रही है। टीवी के फेमस एक्टर और मॉडल सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई है। जिम में वर्कआउट करते वक्त उन्हें हार्ट अटैक आया था। राजू श्रीवास्तव और दीपेश भान, वैशाली ठक्कर के निधन के बाद अब टीवी इंडस्ट्री से अब एक और बुरी खबर सामने आई है। एक्टर और मॉडल सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन हो गया है। बता दें कि सिद्धांत ‘कसौटी जिंदगी की’ जैसे पॉपुलर टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं। मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को जिम में वर्कआउट करते वक्त दिल का दौरा पड़ने की वजह से सिद्धांत की डेथ हुई है। एक्टर ने हाल ही में अपना नाम आनंद सूर्यवंशी से बदलकर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी किया था।





