Saturday, September 5, 2026

झील में मिला हल्द्वानी के लापता रेंजर का शव

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखण्ड के भीमताल में पिछले कई दिनों से गुमशुदा रेंजर का शव झील में उतराता मिला। पुलिस और स्थानीय लोगों ने शवको निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

नैनीताल के भीमताल झील में सुबह झील किनारे शव उतरता हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को झील से बाहर निकाला और तलाशी ली। जिसमें पर्स में मिली फोटो से लापता रेंजर हरीश चंद्र पांडेय के नाम से शिनाख्त की गई।

भीमताल से हल्द्वानी जाने वाले मार्ग में पशु अस्पताल के पास आज सवेरे स्थानीय लोगों ने बोट स्टैंड के समीप एक शव उतराता देखा। इसकी सूचना उन्होंने भीमताल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से शव को झील से बाहर निकाला।

तलाशी लेने पर शव से मिले पर्स में रेंजर हरीश चंद्र जोशी की फोटो, बिल और कुछ रुपये मिले। शव को भीमताल अस्पताल में ले जाया गया। फिलहाल शव कई दिनों से लापता रेंजर का बताया जा रहा है। रेंजर, पिछले कई दिनों से हल्द्वानी से लापता थे और उनकी आखिरी लोकेशन भीमताल देखी गई थी। इसके बाद उनके परिजन और पुलिस ने भीमताल और आसपास के क्षेत्रों में छानबीन शुरू की थी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.