Saturday, September 5, 2026

झीलों में दो युवकों के शव मिलने से फैली सनसनी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड की नैनीताल और भीमताल झील से आज सवेरे दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। नैनीझील से 25 वर्षीय तो भीमताल झील से लगभग 40 वर्षीय युवक का शव मिला है।

सोमवार सवेरे नैनीताल जिले में भीमताल केंचुली देवी मंदिर के पास झील में उतराते शव को देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नाव की मदद से शव को बाहर निकाला। लगभग 40 वर्षीय इस युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव कई दिन पुराना माना जा रहा है। शव के शरीर पर चोट के निशान नहीं दिख रहे हैं और मौत का कारण डूबना माना जा रहा है। इसके बाद लगभग 10 बजे नैनीझील में क्वालिटी बोट स्टैण्ड के पास एक युवक का शव उतराता दिखा तो नाविकों ने पुलिस को सूचित किया और शव को झील से बाहर निकाला। पुलिस शव को अस्पताल ले आई लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत बताया। मृतक गेठिया निवासी विकास कुमार बताया जा रहा है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.