Friday, September 4, 2026

झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से शहर का मौसम सुहावना हो गया। जिससे लोगों को कई दिन से पड़ रही उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली। अलबत्ता शहर में जगह-जगह टूटी फूटी सड़कों में हुए जलभराव और कीचड़ से लोगों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया।

आधी रात के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में काले बादल उमड़ आए। सुबह भी बादल बने रहे और दोपहर एक बजे के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से उमस भरी गर्मी से व्याकुल लोगों को बारिश होने से राहत मिली। अपराह्न शुरू हुई बारिश कभी तेज तो कभी हल्की होती रही। बारिश होने से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। सड़कों पर गंदगी पसरने से लोगों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया। बारिश होने से धान और गन्ने की फसल को लाभ हुआ है। सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को भी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिन तक मौसम का मिजाज बदला हुआ ही रहेगा। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश भी होगी। शहर और आसपास के क्षेत्र में शनिवार व रविवार को भी गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को फिर चुभती गर्मी से परेशान नहीं होना पड़ेगा।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.