3.9 C
London
Friday, February 7, 2025

ज्वेलर्स कारोबारी पर फायरिंग वाले बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़

- Advertisement -spot_img
spot_img

भोंपूराम खबरी। कुमाऊं ज्वेलर्स के मालिक के बेटे पर फायरिंग की घटना के दो आरोपितों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ किच्छा के बरी गांव में हुई। इस दौरान बदमाश भागकर गन्ने के खेत में जा छिपे, जहां मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लग गई। उसे पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक अन्य बदमाश को गन्ने के खेत से ही पुलिस ने पकड़ा है। जबकि दो फरार हो गए।

मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे सितारगंज के अस्पताल में पुलिस कस्टडी में भर्ती कराया गया है। बाकी की तलाश में पुलिस अभी सर्च अभियान चला रही है। फिलहाल सितारगंज अस्पताल के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा है। बदमाश की पहचान 26 वर्षीय गुरदीप सिंह पुत्र दलजीत सिंह निवासी बेरिया दौलत बाजपुर के रूप में हुई है।

वहीं, पुलिस ने एक बदमााश को बरा में गन्ने के खेत से भी गिरफ्तार किया है। बरा चौकी में पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। अन्य की तलाश अभी की जा रही है।

Latest news
Related news
- Advertisement -spot_img

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »