Friday, September 4, 2026

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर गोविंदा को प्रशंसकों ने घेरा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर फ़िल्म स्टार गोविंदा साल की शुरूआत में दूसरी बार दिखाई दिए। मंगलवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे गोविंदा विस्तारा एयरलाइन्स की फ्लाइट से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर गोविंदा को प्रशंसकों ने घेरा

फ़िल्म स्टार गोविंदा के एयरपोर्ट पहुँचने की खबर से कई प्रशंसक एयरपोर्ट टर्मिनल के बाहर जमा हो गए। जिसके बाद गोविंदा के बाहर आते ही उन्हें प्रशंसकों ने घेर लिया। और प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो और सेल्फी खिंचवाए। जिसके बाद गोविंदा एयरपोर्ट से देहरादून को रवाना हुए।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर गोविंदा को प्रशंसकों ने घेरा

इससे पहले साल की शुरुआत में भी गोविंदा जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे थे। और अब वो इस महीने दूसरी बार उत्तराखंड आए हैं। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार गोविंदा अपने किसी निजी कार्य से उत्तराखंड आये है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.