Friday, September 4, 2026

जो मंदिर के नाम पर जमीन कब्जाते हैं, सोचो वो मेयर बन गये तो क्या करेंगेः मोहन खेड़ा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी मोहन खेड़ा ने अपने गृह क्षेत्र वार्ड नं. 32, के अलावा वार्ड नं. 11 संजय न गर, वार्ड नं. 40 मेट्रोपोलिस, र्व्ज्ञउ नं. 7 आजादनगर, वार्ड नं. दो ट्रांजिट कैम्प, एवं वार्ड नं. 11 संजय नगर में धुंआधार चुनाव प्रचार करते हुए लोगों से आशीर्वाद लिया। प्रचार के दौरान वार्ड नं. 23 रम्पुरा में आयोजित जनसभा में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली।

चुनावी नुक्कड़ सभाओं में कांग्रेस प्रत्याशी मोहन खेड़ा ने कहा कि चुनाव से पहले जनता को बेवकूफ बनाकर अपना मतलब निकालने की भाजपा की नीति अब काम नहीं आयेगी। जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है, इस बार रूद्रपुर की जनता इतिहास रचने जा रही है। दस साल से भाजपा ने रूद्रपुर के विकास पर जो ग्रहण लगाया है वह ग्रहण अब हटने जा रहा है। 25जनवरी को परिणाम आने के बाद रूद्रपुर में विकास का नया सवेरा होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है और भाजपा मुद्दों से भाग रही है। शहर के ज्वलंत मुद्दों की बात करने के बजाय प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्य गिनाकर वोट मांगे जा रहे हैं, जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है, यह सब अब नहीं चलेगा।

मोहन खेड़ा ने भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज वो विकास के बड़े बड़े दावे कर रहे है, खुद को मुख्यमंत्री का करीबी बता रहे हैं, सीएम के करीबी थे तो नजूल पर मालिकाना हक क्यों नहीं दिला पाये, दस साल में कूडे का ढेर क्यों नहीं हटा पाये। उजाड़े गये व्यापारियों को दुकाने क्यों नहीं दिला पाये। रूद्रपुर शहर को जाम से मुक्त क्यों नहीं करा पाये। विकास की बड़ी बड़ी बातें करने वाले आज जनता को खून चूसने के लिए लगने वाले स्मार्ट मीटर की खूबियां गिना रहे हैंं, लगता है इन्हें भी स्मार्ट मीटर लगवाने के लिए एडवांस चढ़ावा मिल गया है। मोहन खेड़ा ने कहा कि जो मंदिर के नाम पर सरकारी जमीन पर कब्जाते हैं, सोचो वो मेयर बनने के बाद क्या करेंगे? जनता इन सब मुद्दों पर सोच रही है और परिवर्तन करने का मन बना चुकी है।

मेयर प्रत्याशी ने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही हैं। वह मेयर बने तो नजूल पर मालिकाना हक दिलाना प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा नजूल पर हर चुनाव में झूठ बोलती आयी है। अब यह नहीं चलेगा। मोहन खेड़ा ने कहा कि मेयर बनने के बाद नजूल पर बसे लोगों को निःशुल्क मालिकाना हक दिलाया जायेगा। स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिये जायेंगे चाहे इसके लिए किसी भी हद तक जाना पड़े। शहर को इंदौर की तर्ज पर साथ सुथरा ब नाया जायेगा। सीवर लाईन बनायी जायेगी, शहरवासियों को जलभराव से निजात दिलाई जायेगी। कल्याणी नदी का उद्धार किया जायेगा। लोहिया मार्केट के उजाड़े गये व्यापारियों को निःशुल्क दुकानें उपलब्ध करायी जायेंगी। जिन कालोनियों में अभी तक नगर निगम नहीं पहुंच पाया है और जहां सुविधाओं का भारी अभाव है वहां नगर निगम से विकास किया जायेगा। शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात दिलाई जायेगी। जनता के भरोसे पर खरा उतरने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

जनसंपर्क के दौरन कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, कशिश खेड़ा, संदीप चीमा, योगेश चौहान, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा, परिमल राय, ममता रानी, संजीव रस्तौगी, सुरेश यादव, सुनील जंडवानी, मोनिका ढाली, योगेश चौहान, गोपाल यादव, अमल साना, सतीश कुमार, नवीन पंत आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.