Saturday, September 5, 2026

जोशीमठ वासियों की बढ़ सकती है एक और मुसीबत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के चमोली जिले का जोशीमठ अभी तक तो भू धंसाव को झेल रहा है औरजोशीमठ वासियों को बिजली की सप्लाई सुचारू रूप से मिल रही है लेकिन आने वाले समय में बिजली की समस्या से भी जोशीमठ वासियों को जूझना पड़ सकता है.मिली जानकारी के अनुसार, जोशीमठ में बिजली के करीब 70 खंबे और कुछ ट्रांसफॉर्मर भी भू धंसाव की चपेट में आकर झुकना शुरू हो गए हैं. इस दिक्कत को देखते हुए जोशीमठ में मौजूद उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी भी सतर्क हो गए हैं. उन्होंने बताया कि जोशीमठ शहर में बिजली की आपूर्ति की समस्या से निपटने के लिए हम लगातार काम में जुटे हैं.।

जोशीमठ वासियों की बढ़ सकती है एक और मुसीबत

यूपीसीएल के मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि 33/11KV क्षमता का एक सब स्टेशन पानी के रिसाव वाली जगह से लगभग 50 मीटर दूर स्थित है. साथ ही उन्होंने बताया कि जोशीमठ में जिस जगह सब स्टेशन है, अगर वहां भी जमीन धंसने के हालात पैदा होते हैं तो उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन को करीब 23 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ेगा।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.