Friday, September 4, 2026

जैन ग्लोबल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस मनाया*

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। 15 अगस्त 1947 का दिन भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के सदियों के संघर्ष बलिदान और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।इसी भावना के साथ जैन ग्लोबल स्कूल रुद्रपुर में 78 वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आरम्भ विद्यालय के चेयरमैन श्री पुष्कर राज जैन जी ,प्रबंधक श्रीमती नेहा जैन एवं प्रधानाचार्य श्री दीपक गुप्ता के द्वारा झंडा फहरा कर किया गया। ध्वज के सम्मान में छात्रों ने राष्ट्रगान गाया। इसके अतिरिक्त अन्य कार्यक्रम जैसे देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य एवं संगीत के कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री पुष्कर राज जैन जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व से अवगत कराते हुए देश के स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने का संदेश दिया।

जैन ग्लोबल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस मनाया*

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्री दीपक गुप्ता जी ने स्वतंत्रता के महत्व और स्वतंत्रता प्राप्ति में अपनी भूमिका का निर्वाह करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग,बलिदान , समर्पण पर प्रकाश डालते हुए स्वतंत्रता,समानता,और बंधुत्व की भावना विकसित करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.