भोंपूराम खबरी। जैन ग्लोबल स्कूल रुद्रपुर में सीबीएसई के क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून द्वारा शिक्षकों में शैक्षणिक कौशल विकसित करने के लिए ‘गुरु दक्षिता कार्यशाला’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जैन ग्लोबल स्कूल रुद्रपुर के डायरेक्टर श्री आशीष जैन , श्रीमती नेहा जैन एवं प्रधानाचार्य श्री दीपक गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद उधम सिंह नगर के 30 से अधिक स्कूल के 60 अध्यापकों ने प्रशिक्षण लिया।
सीबीएसई उत्कृष्टता केंद्र देहरादून के रिसोर्स पर्सन श्री बृजेश कुमार दुबे ने अध्यापकों में विभिन्न कौशल विकसित करने के साथ-साथ अध्यापकों में शिक्षण को एक सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के चेयरपर्सन श्री पुष्कर राज जैन एवं प्रधानाचार्य श्री दीपक गुप्ता ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित सभी अध्यापकों का आभार व्यक्त किया।




