Friday, September 4, 2026

जैन ग्लोबल स्कूल में छात्र परिषद का गठन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।जैन ग्लोबल स्कूल में विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए ‘इन्वेस्टिचर सेरेमनी’ (अलंकरण समारोह) का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर श्रीमती नेहा जैन एवं प्रधानाचार्य  दीपक गुप्ता द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। छात्र परिषद में हेड बॉय कार्तिक आनंद, हेड गर्ल नित्या सिंह डोबाल, डिप्टी हेड बॉय नकुल पाल, डिप्टी हेड गर्ल अनन्या अग्रवाल,स्पोर्ट्स कैप्टन वैष्णवी यादव और कल्चरर प्रोग्राम कैप्टन अक्षरा त्रिपाठी का चयन किया गया।

जैन ग्लोबल स्कूल में छात्र परिषद का गठन

इसके साथ ही हाउस कैप्टन का भी चयन किया गया जिसमें गंगा हाउस से गुरमीत सैनी, इंडस हाउस शिवा तिवारी, कावेरी हाउस संजोत कौर और नर्मदा हाउस से वंशिका का चयन हाउस कैप्टन के लिए किया गया। सभी नवनियुक्त परिषद के सदस्यों को विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती नेहा जैन द्वारा पद की शपथ दिलाई गयी।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्री दीपक गुप्ता ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय स्तर पर छात्र परिषद की महत्वपूर्ण आवश्यकता है जिससे छात्र दायित्व के लिए आगे आते हैं तथा विद्यार्थी भावी जीवन में आने वाली चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने में सक्षम होते हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.