भोंपूराम खबरी। जैन ग्लोबल स्कूल (किच्छा) में दशहरा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस उपलक्ष्य में ट्यूलिप तीन और चार के छात्र-छात्राओं ने नृत्य कला का प्रदर्शन किया । कक्षा एक और दो के छात्र / छात्राओं ने भी दशहरे के उपलक्ष्य में नृत्य किया । कक्षा तीन से कक्षा पाँच तक के छात्र-छात्राओं ने रामायण के नाट्य रूपांतरण के द्वारा दशहरे का महत्व समझाया ।

उसके पश्चात रावण के पुतले का दहन किया गया। जो कि भारत की सांस्कृतिक विरासत के बारे में बताता है । जिसके द्वारा छात्रों को बताया गया की बुराई पर सदैव अच्छाई की ही जीत होती है । दशहरे के इस शुभ अवसर पर शाखा प्रबंधक श्रीमती ज्योति छाबड़ा ने भी अपने विचार प्रकट किए । जिसमें विद्यालय प्रबंधक श्रीमती हर्षिता जैन और श्रीमती अंकिता जैन भी उपस्थित रहीं ।




