Friday, September 4, 2026

जैनुल आबेदीन छात्र ने जेईई परीक्षा में 99.72 %अंको के साथ पाया अव्वल नंबर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,काशीपु। शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय समर स्टडी हॉल के विद्यार्थी जैनुल आबेदीन पुत्र अजमल खान निवासी मौहल्ला अल्ली खां, काशीपुर ने जे इ इ मैन की परीक्षा 99.72 प्रतिशत से पास कर अपने विद्यालय व शहर का नाम रोशन किया।

इसके अतिरिक्त विद्यालय के दो अन्य छात्रों सक्षम गोयल पुत्र अतुल गोयल निवासी कोर्ट रोड गिरीताल काशीपुर एवं आदित्य मित्तल पुत्र मनीष मित्तल निवासी चामुण्डा विहार काशीपुर ने जेइइ मैन की परीक्षा उत्तीर्ण की । जे इ इ मैन की परीक्षा में सक्षम गोयल द्वारा 96.78 प्रतिशत एवं आदित्य मित्तल ने 91.11 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। जे इ इ मैन की परीक्षा बीती 30 जनवरी को आयोजित हुई थी, जिसका परीक्षाफल 13 फरवरी को जारी किया गया । जैनुल आबेदीन ने अपनी इण्टर मीडिएट की परीक्षा वर्ष 2022-23 में समर स्टडी हॉल विद्यालय कुण्डेश्वरी, काशीपुर से उत्तीर्ण की थी। समर स्टडी हॉल विद्यालय के अन्य दोनों छात्र सक्षम गोयल एवं आदित्य मित्तल की इण्टर मीडिएट की परीक्षायें वर्तमान वर्ष 2023-24 मे चल रही हैं। जैनुल आबेदीन के पिता पशुपति एक्रीलोन लि. ठाकुरद्वारा मुरादाबाद में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। जैनुल आबेदीन, सक्षम गोयल एवं आदित्य मित्तल की इस उपलब्धि पर विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती मुक्ता सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुज भाटिया व समस्त विद्यालय परिवार ने इन्हें बधाई दी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.