Saturday, September 5, 2026

जेके टावर स्थित भोंपूराम खबरी के प्रधान कार्यालय का शुभारंभ

Share

Advertisement

जेके टावर स्थित भोंपूराम खबरी के प्रधान कार्यालय का शुभारंभ

भोंपूराम ख़बरी, रुद्रपुर। युवा उद्योगपति रोनिक नारंग व नितिन गावा तथा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष राजीव चावला ने वैदिक मंत्रोचार के बीच फीता काटकर आपके अपने वेब पोर्टल भोंपू राम खबरी के प्रधान कार्यालय का शुभारंभ किया। जनता इंटर कॉलेज मार्ग, सिविल लाइंस जेके टावर्स स्थित इस कार्यालय के शुभारंभ के दौरान अतिथियों व आगंतुकों ने पोर्टल के संपादक आकाश आहूजा को बधाई दी। आगमन पर संपादक आहूजा ने अतिथियों का बुके भेंटकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।                                                                                  जेके टावर स्थित भोंपूराम खबरी के प्रधान कार्यालय का शुभारंभ

विनायक प्लाईवुड के स्वामी रोनिक नारंग ने कहा कि बीते कुछ समय में भोंपूराम आम जनता की सशक्त आवाज बनकर उभरा है और आगे भी जनपद के तथा प्रदेश के तमाम जनपक्षीय मुद्दे उठाता रहेगा। वहीं विनायक ट्रांसपोर्ट के स्वामी नितिन गावा ने कहा कि आकाश आहूजा के 20 वर्ष की पत्रकारिता का अनुभव इस पोर्टल में जरूर दिखेगा। साथ ही आम जनता इस पोर्टल जनहित की खबरों से लाभान्वित होगी। राजीव चावला ने कहा कि भोंपूराम खबरी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की सशक्त आवाज है और उन्हें विश्वास है कि आने वाले समय में पोर्टल की विशिष्ट पहचान होगी। उन्होंने कहा कि जनता और शासन के बीच यह पोर्टल सशक्त सेतु का कार्य करेगा।                                                                      इस मौके पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश सचिव अजय जोशी, प्रदेश संगठन मंत्री भरत शाह, वरिष्ठ पत्रकार फणींद्र नाथ गुप्ता, कंचन वर्मा शाहिद खान, मनोज आर्य, मनीष आर्य, दीपक गुप्ता, मोहम्मद खालिद, रजत श्रीवास्तव, अल्तमश, नरोत्तम दुबे, भानु चुग, वंदना आर्या, रजत, विकास, निखिल मिश्रा समेत नगर के तमाम पत्रकार व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.