Friday, September 4, 2026

जून से बदलने जा रहे ये नियम, 2 व्हीलर गाड़ियों की कीमतों में हो रहा यह बड़ा बदलाव

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।  1 जून, 2023 से कई नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। ऐसे में एक नागरिक होने के नाते आपको बदले जा रहे इन नियमों के बारे में पता होना जरूरी है। इन नियमों का आपके जीवन और कामकाज पर सीधा असर पड़ेगा। हर महीने की शुरुआत में वित्तीय संस्थाओं से लेकर कई बड़े सरकारी संस्थान नियमों में बदलाव करते हैं। ऐसे में कल यानी एक जून से देश में एलपीजी गैस की कीमतों से लेकर सीएनजी, पीएनजी के दामों में बदलाव हो सकते हैं। इसके अलावा टू व्हीलर गाड़ियों की कीमतों में भी बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों से कुछ जगह आपको फायदा होगा तो कुछ जगह आपकी जेब पर बुरा असर पड़ेगा। ऐसे में आपको यह जरूर जानना चाहिए कि 1 जून, 2023 से क्या क्या बदलाव होने जा रहे हैं? आइए जानते हैं इन बदलावों के बारे में विस्तार से

रसोई गैस की कीमतें

हर महीने की शुरुआत में सरकारी तेल कंपनियों द्वारा एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया जाता है। मई महीने की शुरुआत में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया गया था। ऐसे में 1 जून को दोबारा रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है।

100 दिन 100 भुगतान अभियान

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 100 दिन 100 भुगतान अभियान को लेकर कुछ दिनों पहले घोषणा की गई थी। इसकी शुरुआत 1 जून से होने जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स के बारे में पता लगाया जाएगा। इस कैंपेन के अंतर्गत हर जिले में बैंक के टॉप 100 अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स का पता लगाकर उनका निपटान करने की कोशिश की जाएगी।

टू व्हीलर गाड़ी की कीमतों में होगी बढ़ोतरी

1, जून 2023 से देश में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी होने जा रही है। 21 मई, 2023 के दिन जारी किए गए एक नोटिफिकेशन के मुताबिक उद्योग मंत्रालय 1 जून से इलेक्ट्रिक 2 व्हीलर गाड़ियों पर मिलने वाली सब्सिडी को कम करने जा रहा है।

सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बदलाव

1 जून, 2023 से सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में भी बदलाव हो सकता है। हर महीने की पहली तारीख को सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बदलाव होता है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.