Friday, September 4, 2026

जी 20 ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जनपद से इस वक्त दुखद खबर सामने आ रही है प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक जी-20 की ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी नीरज की अचानक रात रहस्यमई परिस्थितियों में मौत हो गई। हालांकि कुछ लोग हार्ट अटैक से मौत की बात कर रहे हैं फिलहाल शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के ट्रांजिट केम्प थाने मैं तैनात पुलिस कांस्टेबल नीरज कुमार की ड्यूटी g20 को लेकर रुद्रपुर के डीडी चौक पर लगाई गई थी वहीं बीते दिन पुलिसकर्मी नीरज के बेटे का भी जन्मदिन था बताया जा रहा है कि नीरज की पत्नी भी पुलिस विभाग में ही तैनात है।

बीती रात अचानक नीरज की मौत हो गई जिसके बाद परिवार में और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया वही नीरज के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।नीरज की मौत की खबर लगने के बाद जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शोक व्यक्त कर दुख जताया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.