Friday, September 4, 2026

जिले में 80 से अधिक स्थानों पर हो रहा है टीकाकरण

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। जिले में टीकाकरण की संख्या बढ़ाने के लिए केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। जिले के सभी ब्लॉकों में आबादी को देखते हुए कोरोना का टीकाकरण किया जा रहा है।

कोरोना महामारी को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक है कि वैक्सिनेशन के माध्यम से लोगो की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि की जाए। इसी के क्रम में 1 मई से 18 वर्ष से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जाना है। जिसमे राज्य सरकार ने 18 से 44 वर्ष के लोगो को निःशुल्क टीका लगाने का फैसला लिया है। हालाकि शेष उम्र वर्ग के लिए कोई शुल्क अभी तक तय नही किया गया। अपर जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ हरेन्द्र मालिक ने बताया कि जिले में प्रतिदिन 6 हज़ार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है । डॉ मलिक ने बताया कि 1 मई से जिले भर में 10 से 15 हज़ार लोगो की टीकाकृत किये जाने का लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रखा गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.