Saturday, September 5, 2026

जिले में 211 स्थानों पर किया जायेगा टीकाकरण

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। कोरोना नियंत्रण के तहत जिले बीते दिनों की अपेक्षा सबसे अधिक स्थानों पर टीकाकरण किया जायेगा । जिसमे जिले के 211 स्थानों पर टीकाकरण किया जायेगा । इस दौरान सभी स्थानों पर 18 वर्ष से अधिक सभी उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जायेगा।

जिले में शत प्रतिशत टीकाकरण अभियान में तेज़ी लाते हुए जिले भर में 211 स्थानों को चिन्हित कर टीकाकरण किया गया । जिसमे जिले के आठ ब्लॉक शामिल है । खटीमा के 30, किच्छा के 18, रुद्रपुर के 17, गदरपुर के 18, बाजपुर के 28, काशीपुर के 36, जसपुर के 31 और सितारगंज के 33 स्थानों पर टीकाकरण किया जायेगा । अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरेंद्र मलिक ने बताया कि टीकाकरण की खेप आने से जिलेभर के टीकाकरण केंद्रों पर लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि आवश्यकता के अनुसार ब्लॉक में टीकाकरण शिविर की संख्या को चिन्हित किया जा रहा है ताकि पूरे जिले में जल्द ही शत प्रतिशत टीकाकरण किया जा सके । डॉ मलिक़ के मुताबिक टीकाकरण की गति तेज़ी लाने के लिए वैक्सिनेशन केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है साथ ही लोगो को जागरुक कर वैक्सिनेशन कराने की अपील भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.