Friday, September 4, 2026

जिले में पांव पसारता कोरोना

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की सख्ती के बावजूद उत्तराखंड में लोगों की आवाजाही के बीच शहर के निजी स्कूल में दो छात्रों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप मच गया है। दोनों छात्र हाल ही में मध्यप्रदेश से एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर नगर वापस लौटे थे।

सरकार द्वारा लगातार जारी किये जा रहे निर्देशों के बावजूद लोगो की लापरवाही ज्यों की त्यों बनी हुई है जिसकी वजह से कोरोना की दूसरी लहर से संक्रमित लोगो की संख्या में लगातार इज़ाफ़ा हो रहा है। उधम सिंह नगर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेंद्र सिंह पंचपाल ने बताया कि एक निजी स्कूल के 2 छात्र जो परिवार में किसी के निधन होने पर मध्य प्रदेश गए थे और वापस लौटते समय जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद बच्चों को उनके आवास पर होम आइसोलेट कर दिया गया है। डॉ पंचपाल ने बताया कि बच्चों के स्कूल जाने या न जाने की जांच 2 दिन बाद कराई जाएगी क्योंकि अभी स्कूल की छुट्टी चल रह है। अगर बच्चे स्कूल गए होंगे तो अन्य बच्चों की भी जांच कराई जाएगी। ताकि बच्चों के संपर्क में आये हुए लोगो के सैंपल किये जा सके |

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.