Friday, September 4, 2026

जिले में खत्म हुई वैक्सीन की पहली डोज

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। जिले में एक बार फिर वैक्सीन की कमी के कारण 18 से 44 और 45 से अधिक उम्र के लोगों के लिए पहली डोज खत्म हो गई। जिसके चलते योग दिवस के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब वैक्सीन की कमी के कारण वैक्सीनेशन की गति धीमी पड़ गयी है। हालांकि टीकाकरण को सुचारू रूप से चलाए जाने के लिए वैक्सीन की अगली खेप जल्द मंगाने की बात विभाग द्वारा कही जा रही है।
जिले में कोविशील्ड की डोज खत्म हो जाने से सभी उम्र के लोगों के लिए वैक्सीन की पहली डोज नहीं लग पाई। रविवार को 18 से 44 वर्ष के 137 और 45 वर्ष से अधिक 106 लोगों का टीकाकरण किया गया | रविवार को भी अधिकांश लोगों को कोवैक्सीन के दूसरे डोज का टीका ही लगाया गया। बता दे कि जिले में 20 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण प्रतिदिन किया जा रहा था। कोविशील्ड की कमी के कारण जिले के टीकाकरण केंद्र और कैंप से वैक्सीनेशन के लिए आये लोग फिर से मायूस होकर लौटे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेंद्र पंचपाल के मुताबिक वैक्सीन की कमी से टीकाकरण में आ रही समस्या जल्द ही समाप्त हो जाएगी । डॉ पंचपाल के मुताबिक विभाग के पास वैक्सीन की खेप मौजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्रों को दी हुई वैक्सीन से ही लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है । डॉ पंचपाल के मुताबिक विभाग के पास वैक्सीन की खेप मौजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्रों को दी हुई वैक्सीन से ही दूसरे डोज का टीकाकरण किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि सोमवार की रात तक वैक्सीन की अगली खेप विभाग के पास उपलब्ध हो जाएगी ।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.