Saturday, September 5, 2026

जिले में कोरोना की नयी लहर से पहली मौत 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। कोरोना की दूसरी लहर ने मंगलवार को एक महिला की जान लील ली। भूतबंगला निवासी 70 वर्षीय कोरोना पीड़ित महिला की मौत से न सिर्फ स्वास्थ्य विभाग बल्कि शहर में भी हड़कंप मच गया है। मृतक महिला एक हफ्ते पहले पंजाब से वापस अपने घर रुद्रपुर लौटी थी। इसके बाद उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद परिजनों ने उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहाँ डॉक्टरों ने उसकी कोरोना जांच कराई थी और रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

उनकी गंभीर हालत देखते हुए निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला रेफर कर दिया था। जिसके बाद परिजन उन्हें 25 मार्च को जवाहरलाल नेहरू जिला अस्पताल पहुंचे थे। तब से वह वहां भर्ती थी। सोमवार देर शाम उनकी हालत काफी बिगड़ गई और सीने में दर्द होने के साथ ही उसको सांस लेने में दिक्कत होने लगी। डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सहित महिला के परिजनों में हड़कंप गया। उसके बाद महिला के रात शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया। मंगलवार सुबह नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा महिला के शव का अंतिम संस्कार किया गया। कोरोना की दूसरी लहर के चलते जिले में यह पहली मौत है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.