Friday, September 4, 2026

जिले भर में फसल बीमा योजना के प्रचार का हुआ आगाज

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। जिले भर में फसल बीमा योजना के प्रचार की शुरुआत विकास भवन से हुई। जिसमें विकास भवन के अधिकारियों सहित बीमा योजना के सम्बंधित अधिकारी भी मौजूद रहे। इस योजना के तहत एक सप्ताह के लिए दो गाड़ियां जिलेभर में भेजी जाएंगी जिनके द्वारा किसानों को योजना के बारे जानकारी देने के साथ कृषि विकास की अन्य सलाह भी दी जाएगी।

फसल बीमा योजना के प्रचार प्रसार करने के लिए विकास भवन रुद्रपुर से दो गाड़िया जिले के दौरे पर भेजी गई। सीडीओ हिमांशु खुराना और अग्रणी बैंक प्रबंधक केडी नौटियाल ने गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई। इसमें भारत सरकार कृषि बीमा कंपनी के तहत किसानो को लाभान्वित किया जायेगा। फसल बीमा कंपनी के अधिकारी मनीष गोयल ने बताया कि अब तक किसानो को न्याय पंचायत के तहत बीमा का लाभ दिया जाता था और एक न्याय पंचायत में 10 से 15 गाँव सम्मलित होते है। जबकि इस योजना में किसानों को सीधे ग्राम पंचायतो से लाभ दिया जायेगा। जिला कृषि अधिकारी अभय सक्सेना ने बताया कि भारत सरकार की कंपनी से जुड़कर किसानो को अधिक लाभ मिल सकेगा। इस मौके पर कृषि रक्षा अधिकारी विधि उपाध्याय, कृष्णा गोस्वामी सुनील उच्च कोटि, भरतेश कुमार, अर्पण कुमार आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.