Saturday, September 5, 2026

जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण ने यहां अनाधिकृत कालोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,काशीपुर।  जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, ऊधमसिंहनगर के उपाध्यक्ष, द्वारा अनाधिकृत कालोनियों जिनके विरूद्ध नियमानुसार ध्वस्तीकरण आदेश पारित है, के विरूद्ध ध्वस्तीकरण कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक-08.05.2024 को शहर काशीपुर में विभिन्न जगहों पर राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं प्राधिकरण की टीम द्वारा उपजिलाधिकारी श्री अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यवाही की गई। तहसील काशीपुर के मौ0 खालसा, तहसील काशीपुर व आशियाना कालौनी बैलजुड़ी तहसील काशीपुर के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पन्न की गई।

उपाध्यक्ष, श्री रूहेला द्वारा अनाधिकृत कालोनियों आदि के विरूद्ध भविष्य में भी कार्यवाही गतिमान रहने हेतु अवगत कराया गया एवं आमजन/कालोनाईजरों से यह अपील की गयी कि विधिवत मानचित्र/तलपट मानचित्र स्वीकृत किये जाने के उपरान्त ही निर्माण/विकास की कार्यवाही करें। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण द्वारा आमजन से यह भी अनुरोध किया जाता है कि भूखण्ड को क्रय करने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि उक्त कालोनी का विधिवत मानचित्र प्राधिकरण से विकासकर्ता/ विक्रेता द्वारा स्वीकृत करवाया गया हो, ताकि वे भविष्य में होने वाली परेशानियों से बचे रहें। प्राधिकरण की ओर से अवर अभियंता क्षेत्रीय कार्यालय काशीपुर व अवर अभियंता, मुख्यालय एवं अन्य प्राधिकरण कर्मचारी आज की कार्यवाही में सम्मिलित रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.