Friday, September 4, 2026

जिला विधिक सेवा प्राधिकाण के कार्यक्रम में लोगो को नशे के प्रति किया जागरूक

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। धौलपुर स्थित तेजस फाउंडेशन नशा मुक्ति एवं पुर्नवास केंद्र में जिला विधिक सेवा प्राधिकाण, ऊधमसिंह नगर के द्वारा साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज अविनाश कुमार श्रीवास्तव, एडवोकेट अब्दुल नसीम, रमेश चन्द्र शर्मा, एसआई सतीश चन्द्र कापड़ी, पीएवी किरण कुमारी, खष्टी रावत व कंचन सक्सेना द्वारा संस्था में भर्ती सदस्यों को नशा व उसके दुष्परिणामों के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुए लोगो को जागरूक किया। साथ ही इस नशे से दूर रहने की सलाह दी। उन्होने कहा कि नशा की लत ने परिवार सहित नशे के आदि व्यक्ति तक का नाश कर दिया है। जिसके सेवन से गंभीर बिमारियां व्यक्ति को जकड़ लेती है। जिसका अंत उसकी मौत के बाद ही होता है। वही उस व्यक्ति के परिवार पर इस पीड़ा का जो कठिनाई भरा बीड़ा होता है। वह बहुत ही दुखदायक है। इसलिए हम सभी को इस नशे के प्रति लोगो को जागरूक करते हुए इसे खत्म करना होगा। इस अवसर पर संस्था के प्रबंध निदेशक सुखवीर सिंह, निर्देशक सुनील कुमार, सेंटर इंचार्ज गौरव कपूर, विजयराज, आकाश, विश्वजीत, मोहित, सोनू, प्रशांत, राहुल राणा आदि मौजूद थे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.