Friday, September 4, 2026

जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र द्वारा दिव्यांग जनों का वैक्सीनेशन किया गया

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर।  जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र उधम सिंह नगर द्वारा 140 लोगों का कोविड-19 वैक्सीनेशन कराया गया जिलाधिकारी उधम सिंह नगर के निर्देशानुसार  जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र उधम सिंह नगर द्वारा ग्लोबल पब्लिक स्कूल महुआ खेड़ा गंज में दिव्यांग जनों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया इस स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शिविर में 35 दिव्यांग जनों के कोविड-19 का वैक्सीनेशन किया गया साथ ही दिव्यांग जनों साथ आए हुए और लोगों का भी वैक्सीनेशन किया गया जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के स्टाफ द्वारा 32 दिव्यांग जनों के यूडी आईडी कार्ड बनाए गए। साथ ही पांच दिव्यांग जनों के सहायक उपकरण के लिए आवेदन फार्म भरवाए गए और कुछ दिव्यांग जनों को व्हीलचेयर कान की मशीन भी वितरित की गई स्पार्क मिंडा फाउंडेशन टीम के द्वारा सभी के लिए जलपान की व्यवस्था की गई और ग्लोबल पब्लिक स्कूल के स्टाफ द्वारा वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन में सहयोग किया गया आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा सहयोग किया गया इस मौके पर सतीश कुमार चौहान नोडल अधिकारी जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र उधम सिंह नगर ग्लोबल स्कूल के एमडी यासीन अंसारी  अनमोल फाउंडेशन की मुख्य ट्रस्टी श्रीमती मीनाक्षी चौहान  मिंडा फाउंडेशन की टीम आंगनवाड़ी सुपरवाइजर बंदना जी डॉ कुलदीप वे उनकी टीम और सैकड़ों लाभार्थी उपस्थित रहे l

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.