Friday, September 4, 2026

जिला कांग्रेस कार्यालय पर इंदिरा हृदयेश को दी गयी श्रद्धांजलि

Share

Advertisement

विक्रम केशरी,भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व नेता प्रतिपक्ष स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान कांग्रेसियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इंदिरा हृदयेश को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्व सांसद एवं जिले के प्रभारी महेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा हृदेश कांग्रेस की ही नहीं बल्कि प्रदेश व देश की नेता थी। उनके अचानक निधन से कांग्रेस पार्टी को जो क्षति हुई है उसको कभी भी पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय हृदयेश ने जीवन पर्यंत कांग्रेस का झंडा बुलंद किया वह हमेशा गरीबों, मजदूरों की मदद करती रही।स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश कांग्रेस पार्टी की एक मजबूत स्तंभ थी वह हमेशा जनसेवा व कांग्रेस परिवार के लिए कार्य करती रही। वह लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत थी।
कार्यवहक जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि इंदिरा हृदयेश के निधन से पार्टी ने संसदीय ज्ञान का एक ज्ञाता खो दिया है। उनका जाना संसदीय परंपराओं में एक गहरा शून्य पैदा करेगा। उन्होंने अविभाजित उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड में जनसेवा की और राज्य के विकास में अभूतपूर्व योगदान दिया।
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रीना कपूर ने कहा कि जब राजनीति और सामाजिक जीवन में महिलाओं की भागीदारी ना कि बराबर थी तब इंदिरा हृदयेश ने अपनी राजनीति में भूमिका बनाई थी।
श्रद्धांजलि सभा में जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, कांग्रेस प्रदेश सचिव हरीश पनेरू, राजेन्द्र पल सिंह पाटू, भीम ठुकराल,शेलेन्द्र शर्मा, अरुण तनेजा, संजीव सिंह, ज्ञानप्रकाश दुबे, ममता हालदार, कांग्रेस नेता सीपी शर्मा, मुक्ता सिंह, संदीप चीमा, डा.अजय सिंह, नासिर हुसैन, अनीता पाल,रोहित शर्मा, नितिन कुमार, रोहित आर्य, और रमेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.