Friday, September 4, 2026

जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये की समीक्षा बैठक 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने कलेक्ट्रेट सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कोरोना वैक्सीनेशन की गहनता से समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि पहली डोज के बाद निर्धारित अवधि पूरी कर चुके व्यक्तियों को दूसरी डोज लगवाने हेतु विशेष कार्य योजना बनाकर कार्य करना सुनिश्चित करे। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि ऐसे ग्राम/वार्ड को चिन्हित करें जहां लोग वैक्सीनेशन से वंछित रह गये है तथा उन क्षेत्रों में विशेष फोकस कर अभियान चलाये एवं आवश्यकता पड़ने पर घर-घर जाकर वैक्सीन लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए जनता को द्वितीय डोज के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि सेशन साइटों के बारे में जन-मानस को एक सप्ताह पहले से ही जानकारी मुहैया कराना सुनिश्चित करे। ड्यू लिस्ट के अनुसार सभी व्यक्तियों से मोबाइल पर सम्पर्क करते हुए उन्हें वैक्सीन की दूसरी डोज लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन में तेजी लाने हेतु व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक करें। उन्होने सभी एमओआईसी को निर्देश दिये कि जनप्रतिनिधियों, आशा व आंगनबाड़ी से सहयोग लेते हुए वैक्सीनेशन मे तेजी लाये। जिलाधिकारी ने कहा कि जिस क्षेत्र में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन किया जायेगा उस क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने पंचायतीराज, ग्राम्य विकास, बाल विकास, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आपसी तालमेल से कार्य करते हुए वैक्सीनेशन में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि वैक्सीनेशन में किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही न बरती जाये।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ.सुनीता चुफाल रतूड़ी, जिला विकास अधिकारी डाॅ.महेश कुमार, उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, एएसपी मिथिलेश कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, एसीएमओ हरेंद्र मलिक, जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ.बीसी जोशी, डीपीओ उदय प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.