Friday, September 4, 2026

जाम में फंसे कमिश्नर और DIG, SSP ने दो उपनिरीक्षक के कर दिए तबादले

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हल्द्वानी में दो बड़े साहब जाम में फस गए ख़राब ट्रैफिक व्यवस्था पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की। जिसके बाद जिले के कप्तान पंकज भट्ट ने तत्काल दो उप निरीक्षकों के तबादले कर दिए हैं। हल्द्वानी शहर में जाम की समस्या से आए दिन जनता परेशान रहती है लगातार शहर में बढ़ रहे वाहनों की तादाद और बेतरतीब ट्रेफिक से आम शहरी चलना दूभर होता जा रहा है । तो वहीं डीआईजी भी यातायात व्यवस्था को लेकर लगातार मातहतों को निर्देशित करते रहे हैं, उनका मकसद लोगों को सुगम यातायात मुहैया कराना है। लेकिन कई चौकी इंचार्ज इसका अनुपालन नहीं कर रहे जिसकी वजह से जाम की समस्या सड़कों पर आए दिन बनी रहती है ।इसी तरह की एक लापरवाही आज गुरुवार को देखने को मिली। अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत व डीआईजी कुमाऊं डा. नीलेश आनंद भरणे हल्द्वानी से रुद्रपुर को रवाना हुए थे। इसकी जानकारी जिला नियंत्रण कक्ष को थी।

आपको बताते चलें दोनों अधिकारी आज ट्रांसपोर्ट नगर के करीब पहुंचे तो काफी देर तक उन्हें जाम का सामना करना पड़ा। दोनों अधिकारियों ने इस पर गहरी नाराजगी जाहिर की। उनका कहना था कि अधिकारी हो या पब्लिक कोई जाम में नहीं फंसना चाहिए। इस तरह की जाम की सूचना पूर्व में भी डीआईजी के पास पहुंची थी। गुरुवार को उन्होंने इस मामले में सख्त रुख दिखाया और नैनीताल एसएसपी पंकज भट्ट को निर्देश दिए कि चौकी इंचार्ज को यहां से हटाया जाए। एसएसपी ने उन्हें चौकी से हटा दिया है। डीआईजी ने कहा है कि किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय द्वारा निम्न उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से उनके नामों के सम्मुख अंकित स्थानों पर किए गए हैं।

1- उप निरीक्षक संजीत कुमार राठौर प्रभारी चौकी टीपी नगर से थाना बनभूलपुरा

2- उप निरीक्षक पंकज जोशी थाना बनभूलपुरा से प्रभारी चौकी टीपी नगर

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.