Friday, September 4, 2026

जान से खिलवाड़ कर रही है स्वास्थ्य विभाग की चोरी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। कोरोना संक्रमित होने पर होम आइसोलेशन के लिए दी जाने वाली किट में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कमी की जा रही है। जिसकी कमी के कारण व्यक्ति के जान भी जा सकती है।

बता दे कि कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर मरीज को जिला अस्पताल राज्य सरकार द्वारा दी गयी दवाई व आवश्यक साम्रगी की किट प्रदान करता है। जिसमे दवाइयों समेत,ऑक्सीमीटर,सेनेटाइजर और थर्मा मीटर समेत 9 वस्तुएँ शामिल है। लेकिन जब यही किट कोरोना पीड़ित किसी व्यक्ति को स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गयी तो उसे खोलने के बाद दवाओं के अलावा सभी चीजे बॉक्स से नदारद मिलती है। यहां तक की किट में मिलने वाली मास्क की संख्या में भी अनिमितता पाई जाती है। किट में किसी को 3 या किसी को मात्र 2 मास्क रखे हुए है।

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष राजीव चावला ने वीडियो जारी करके बताया कि उनके किट में दो मास्क और दवाओ को छोड़कर सब गायब था।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेंद्र पंचपाल ने बताया कि राज्य सरकार की तरफ से उन्हें दवाएं और मास्क ही उपलब्ध कराए जा रहे है। मास्क की संख्या पर जवाब देते हुए डॉ पंचपाल ने जांच करने की बात कहकर पल्ला झाड़ने की कोशिश की।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.