Saturday, September 5, 2026

जानिए: हत्याकांड मामले में पुलिस ने किन पांच लोगों पर किया मुकदमा दर्ज

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। नानकमत्ता में हुई बाबा तरसेम सिंह की हत्या में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है जिसमे गुरुद्वारे कमेटी के अध्यक्ष हरबंश सिंह चुघ, बाबा अनूप सिंह आदि शामिल है डेरे के जत्थेदार जसवीर सिंह ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

जानिए: हत्याकांड मामले में पुलिस ने किन पांच लोगों पर किया मुकदमा दर्ज

28 मार्च सुबह करीब 6.13 बजे बाबा तरसेम सिंह की डेरे के बाहर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड मामले में नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में सर्वजीत सिंह निवासी ग्राम मियाविंड जिला तरन तारण पंजाब, बाइक पर पीछे बैठा अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू निवासी ग्राम सिहोरा बिलासपुर यूपी को मुख्य आरोपी बनाया गया है।

इसके अलावा संदेह के आधार पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री नानकमत्ता साहिब के प्रधान और पूर्व आईएएस हरबंस सिंह चुघ, तराई महासभा के उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह संधू निवासी खेमपुर गदरपुर और गुरुद्वारा श्री हर गोविंद सिंह, रतनपुरा नवाबगंज के मुख्य जत्थेदार बाबा अनूप सिह को आरोपी बनाया गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.